फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुराने कपड़ों से गढ़ेंगे स्वच्छता की नई इबारत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पांच स्थानों पर संग्रहण केंद्र स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए मेरा पलवल मेरा अभियान के तहत पुराने कपड़ों के दान और पुनर्चक्रण की पहल शुरू की गई है। इसके तहत शहर में पांच स्थानों पर संग्रहण केंद्र स्थापित किए गए हैं। नागरिक इन केंद्रों पर अपने पुराने और अनुपयोगी कपड़े जमा कर सकेंगे। जिला नगर आयुक्त ने मंगलवार को जिला कल्याण विभाग के पास स्थापित केंद्र का उद्घाटन किया।

डीएमसी मनीषा शर्मा ने बताया कि यह पहल जिला नगर आयुक्त कार्यालय और रेस्पन इंडिया पुनर्चक्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन संगठन के सहयोग से शुरू की गई है। केंद्रों पर जमा होने वाले कपड़ों को संस्था की ओर से एकत्रित कर उनकी छंटाई और प्रसंस्करण किया जाएगा। इसके बाद पुन: उपयोग, पुनर्चक्रण और नए रूप में तैयार करने की प्रक्रिया से कपड़ों को उपयोगी उत्पादों में बदला जाएगा। इससे कपड़ा कचरे को लैंडफिल में जाने से रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनाए गए संग्रहण केंद्र

शहर में बस स्टैंड, पलवल सेक्टर-2 में सरकारी स्कूल के पास जिला कल्याण विभाग के पास नागरिक अस्पताल, पलवल और किठवाड़ी फ्लाईओवर के नीचे संग्रहण केंद्र स्थापित किए गए हैं। नागरिक इन केंद्रों पर ऐसे कपड़े जमा कर सकते हैं, जिनका अब उनके घरों में उपयोग नहीं हो रहा है। इससे कपड़ों को कचरे में फेंकने के बजाय उनका दोबारा उपयोग सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

मनीषा शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि पुराने कपड़ों को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय निर्धारित संग्रहण केंद्रों पर जमा करें। कपड़े साफ और सूखे होने चाहिए। उन्हें प्लास्टिक या अन्य कचरे के साथ मिलाकर न दें और संभव हो तो अच्छी तरह पैक करके केंद्र तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की भागीदारी से कपड़ा कचरे को कम करने और शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। इस पहल से पुराने कपड़ों को उपयोगी उत्पादों में बदलने के साथ महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका के अवसर पैदा करने की भी संभावना है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में लोग लंबे समय से अनुपयोगी पुराने कपड़े सड़कों पर फेंक देते थे। इससे गंदगी फैलती थी और कपड़ों का कोई उपयोग भी नहीं हो पाता था। अब नागरिक इन कपड़ों को संग्रहण केंद्रों पर जमा कर सकेंगे। यहां कपड़ों को पुनर्चक्रित कर उनका उचित उपयोग किया जाएगा। इस पहल से कचरे को कम करने के साथ पलवल शहर को स्वच्छ बनाने में भी सहयोग मिलेगा। - मनीषा शर्मा, डीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें