फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क पर गड्ढे में जलजमाव, हादसे की आशंका बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से ओवरफ्लो हो रही नाली, लोगों ने प्रशासन से समस्या दूर करने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर में सड़क और जल निकासी व्यवस्था की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बाल भवन और अग्निशमन विभाग के कार्यालय के पास सड़क के बड़े हिस्से में गड्ढा होने के साथ कई दिनों से नाली का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे सड़क पर जलभराव हो गया है और पानी में गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों के हादसे का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने वाहन चालकों को गड्ढे के बारे में सावधान करने के लिए सड़क किनारे पेड़ की टहनी रख दी है। लोगों का कहना है कि सड़क काफी समय से टूटी हुई है। अब नाली का पानी सड़क पर जमा होने के कारण स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से निकलना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन


हादसे की आशंका को देखते हुए आसपास के दुकानदारों ने अपनी ओर से गड्ढे के पास पेड़ की टहनी रखकर लोगों को सावधान करने का प्रयास किया है। दुकानदारों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है, लेकिन जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक लोगों को गड्ढे से बचाने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

लोगों से बातचीत

पानी भरा होने के कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। -सुनील

नाली का पानी सड़क पर जमा होने से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा रहता है। प्रशासन को जल्द समस्या दूर करनी चाहिए। -हिमांशु
विज्ञापन


काफी दिनों से नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। पानी भरने से गड्ढे का पता ही नहीं चलता। लोगों को सावधान करने के लिए टहनी लगाई है, ताकि हादसा न हो। -ललित गोयल

सड़क की हालत खराब है। नाली का पानी ओवरफ्लो होने के कारण पूरी सड़क पर जलभराव हो गया है। पैदल निकलने वालों और वाहनों को परेशानी हो रही है। -रामवती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें