फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खोखा हटाने के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। करमन में खोखा हटाने को लेकर विवाद के बाद गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। करमन निवासी ज्ञानेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि करमन बॉर्डर पर टोल टैक्स के पास देवीराम ने जमीन पर म्यूजिक सिस्टम का खोखा रखा हुआ है। उक्त जमीन को उसने अनिल दलाल को बिकवाया था। अनिल ने जमीन से खोखा हटवाने के लिए कहा था। ज्ञानेंद्र ने जब देवीराम से खोखा हटाने के लिए कहा तो विवाद बढ़ गया। ज्ञानेंद्र के ताऊ के लड़के मोनू जब बीच-बचाव करने पहुंचा तो सूरज, मोहित जाव, सोनू जाव, सचिन सुरवारी आदि पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान देवीराम ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें