फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चांदहट गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

Mon, 08 Sep 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के चांदहट गांव में यमुना व बारिश का पानी घुस आने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांव की गलियों और खेतों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

चारों ओर पानी फैल जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के आसपास की हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेतों में धान, बाजरा और सब्जियों की फसलें चौपट हो चुकी हैं।
वहीं, गांव के पास स्थित शराब का ठेका भी पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। इससे दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा है और ग्रामीणों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी हुई तो हालात और खराब हो सकते हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है लेकिन ग्रामीण तत्काल मदद की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें