फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लूट के मामले में वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। एविटी सीआईए स्टाफ हथीन ने लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज दीपक गुलिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजरुद्दीन उर्फ अज्जू निवासी बावला थाना तावडू को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 12 मई 2025 को ट्रक ड्राइवर मनोज कुमार निवासी मुरैना ने केस दर्ज कराया था कि नौरंगाबाद गांव के पास उसके ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था। वह मदद का इंतजार कर रहा था। तभी चार युवक आए। आरोपियों ने मदद करने की बजाय 25 हजार रुपए की नकदी कपड़े, फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। फोन के माध्यम से बैंक खाते से 1.40 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। मामले में स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर यासिर ने आरोपी अजरुद्दीन उर्फ अज्जू निवासी बावला को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें