फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार रुकवाकर की मारपीट, पीड़ित का दावा पहले भी हुए हमले

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव बूराका में कार सवार को रुकवाकर मारपीट कर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। । पीड़ित मुनीजर निवासी हुचपुरी ने शिकायत में बताया कि 21 जनवरी की रात को वह अपनी कार से बूराका गांव की रोड से गुजर रहा था। बूराका में एक दर्जन लोगों ने उसकी कार को रुकवाया और मारपीट की। जैसे तैसे वह जान बचाकर भागा। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि उसके ऊपर 25 सितंबर 2025 व इसी वर्ष 15 जनवरी को भी हमले हो चुके हैं। आरोपियों में वही लोग शामिल हैं जिन्होंने पूर्व में हमले किए हैं। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें