फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी बर्दाश्त नहीं, ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा : पूर्व सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पटेल वाटिका में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को पटेल वाटिका में आयोजित नूंह ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि वोट चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार ईमानदार जनादेश से नहीं, बल्कि वोट चोरी के जरिए बनी है।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार को करीब दो वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन जनहित में कोई बड़ा काम नहीं हुआ। प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, बढ़ता कर्ज और कानून-व्यवस्था गंभीर मुद्दे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, कानून-व्यवस्था और रोजगार के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में था। उन्होंने सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।
विज्ञापन

नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि हुड्डा सरकार ने 2005 में मेवात को स्वतंत्र जिला बनाकर प्रशासनिक पहचान दी। उनके कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज, महिला कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय सहित शिक्षा और आधारभूत ढांचे की कई परियोजनाएं शुरू हुईं। विधायक इंजीनियर मामन खान ने कहा कि नूंह के विकास में हुड्डा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला अध्यक्ष हाजी शहीदा खान और पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

नूंह शहीदों की धरती
मेवात को शहीदों की धरती बताते हुए हुड्डा ने राजा हसन खान मेवाती सहित क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और नूंह की चार विधानसभा सीटें कांग्रेस को देने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर नूंह में विश्वविद्यालय खोलने की दिशा में काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बूचड़खाने बंद करने की बात कही। अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें