पलवल। जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल पलवल के दो विद्यार्थियों ने सीए फाउंडेशन की परीक्षा पास कर स्कूल और जिले का नाम मान बढ़ाया है। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र गहलौत ने विवेक और मनीषा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। गहलौत ने कहा कि कोविड-19 जैसी विकट परिस्थितियों में भी छात्रों ने मेहनत के बदौलत इस मुकाम को हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि विवेक और मनीषा दोनों औरंगाबाद के रहने वाले हैं। मनीषा के पिता सुरजीत सिंह और विवेक के पिता प्रताप सिंह दोनों भाई हैं। मनीषा और विवेक ने अच्छी रैंक के साथ इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। पिछले वर्षों में भी स्कूल से करीब 35 विद्यार्थी सीए फाउंडेशन की परीक्षा पास कर चुके हैं। मनीषा और विवेक ने कहा कि कोविड-19 में विकट परिस्थितियों होने के बाद भी उन्होंने अध्यापकों के सहयोग से धैर्य नहीं खोया और इस मुकाम को हासिल कर लिया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन बीरपाल गहलौत, डायरेक्टर बलजीत गहलौत, रंजीत गहलौत, अशोक गहलौत, प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह, सीनियर अध्यापक प्रताप तोमर, गीतिका ने भी छात्रों को बधाई दी।
मनीषा- फोटो : Palwal