हथीन। बहीन थाना पुलिस ने मलाई निवासी उमर मौहम्मद की शिकायत पर 5 लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मलाई निवासी उमर मौहम्मद ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी भांजी सबाना के साथ गांव के ही ताहिर, बल्ली, जुबैर, अब्दुल और जावेद ने मारपीट की है, जिससे उसको काफी चोटें आई हैं। जांच अधिकारी उटावड चौकी के एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि उमर मौहम्मद की शिकायत पर उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध 148, 149, 323 व 324 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।