फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल पहले बने बस अड्डे से अब तक नहीं चलीं बसें

विज्ञापन
हथीन का बस अड्डा - फोटो : Palwal
विज्ञापन
सोमदेव आर्य
विज्ञापन

हथीन। उपमंडल के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 17 साल पहले बस अड्डा बनाया गया था। लेकिन, अब तक यहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। लोगों को अब भी परिवहन सेवाओं के लिए पुरानी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डा भवन भी अब बदहाल हो गया है। इसमें दरवाजे भी दुरुस्त नहीं हैं। परिवहन विभाग 17 साल बाद भी बस अड्डे के लिए स्टाफ नियुक्त और न ही सुविधाएं उपलब्ध करा पाया है। यहां तक कि बसों को खड़ी करने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
उपमंडल मुख्यालय हथीन में 21 फरवरी 2004 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने आधुनिक बस अड्डे का उद्घाटन किया था। भवन पर लगभग 50 लाख एवं भूमि अधिग्रहण पर 24 लाख खर्च हुए थे। इसी समय से बस अड्डे से बसों के संचालन की मांग की जा रही है। अब यहां पर निजी वाहनों की पार्किंग हो रही है। बस अड्डे के संचालन के लिए कई बार स्थानीय और समाजसेवी लोग परिवहन मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बारे में जब भी किसी अधिकारी से शिकायत की गई तो सिर्फ आश्वासन ही मिला। (संवाद)
विज्ञापन

दीवारें तोड़कर बनाया अवैध रास्ता
बस अड्डे के अंदर शराबी शराब पीते रहते हैं। इसके अतिरिक्त पशुओं का विचरण भी होता रहता है। बसे अड्डे की दीवारें तोड़कर अवैध रूप से लोगों ने सार्वजनिक रास्ता बना लिया है। वर्तमान में बस अड्डे का भवन एवं रकबे की कीमत लगभग बीस करोड़ से अधिक है, लेकिन हरियाणा रोडवेज ने इतनी बेशकीमती स्थान के लिए कोई चौकीदार तक नियुक्त नहीं किया है ।
-------
इस बस अड्डे से बसों के संचालन के लिए कई बार मांग की गई है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। अविलंब बसों का संचालन शुरू कराया जाए।
- चंद्र प्रकाश, पार्षद हथीन
------
इस संबंध में परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा से संपर्क किया गया है। कोरोना संकट के कारण परिवहन सेवाएं बाधित हो गई थीं। अब शीघ्र ही बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सूरज पांडे, सीएम विंडो एमिनेट
-----
विभाग शीघ्र नई बसें खरीद रहा है। नई बसों के आने पर हथीन बस अड्डे के लिए बसों का आवंटन किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि हथीन बस अड्डे से नियमित रूप से बसों का संचालन शुरू किया जाए। जल्द ही वहां की व्यवस्था को सुधरवाकर स्टाफ नियुक्त किया जाएगा।
- मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें