फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अनियमितताओं के आरोपी ग्राम सचिव बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नहीं मिले अनियमितताओं के कोई प्रमाण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने अनियमितताओं के आरोपी तीन ग्राम सचिवों सुरेंद्र सिंह, आलोक कुमार एवं दिनेश कुमार को बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बहाल किए गए तीनों ग्राम सचिवों को हथीन खंड में ही नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि तीनों ग्राम सचिवों को अनियमितताओं के आरोप में 16 दिसम्बर 2022 को जिला उपायुक्त ने निलंबित कर दिया था। तीनों ग्राम सचिवों के खिलाफ थाना में अनियमितताओं का केस भी दर्ज है। सचिव दिनेश कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद थाना में भी केस दर्ज है। अभी तक संबंधित मामलों की जांच की जा रही है।
जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि तीनों कर्मचारियों के आवेदन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हथीन की टिप्पणी एवं ग्राम सचिवों की कमी के चलते सचिवों को बहाल किया गया है। तीनों को हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार ने पंचायतों का कार्यभार भी सौंप दिया है। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि अभी तक संबंधित ग्राम सचिवों के खिलाफ अनियमितताओं के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। संबंधित सचिवों के खिलाफ जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बहाल करने में सरकार के दिशानिर्देशों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एडवोकेट के ऑफिस में चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर के जयंती मोड़ पर स्थित पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट मैनुद्दीन मंगरिया के कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात सामान चोरी करके ले गए। एडवोकेट के पिता जुहरुद्दीन ने इस संदर्भ में केस दर्ज कराया है। अज्ञात चोर इन्वर्टर, एलसीडी एवं कुकिंग गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए हैं। चोरी 31 मार्च की रात्रि को हुई है। थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें