फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की विजिलेंस टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना अंतर्गत माला सिंह फार्म बागपुर में बिजली चोरी के मामले में छापा मारने गई बिजली निगम की विजिलेंस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार सेक्टर-23 फरीदाबाद से बिजली विभाग विजिलेंस के उपमंडल अधिकारी दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार, एएलएम जयदेव व सरकारी गाड़ी चालक रविंद्र के साथ बिजली चेकिंग करने के लिए माला सिंह फार्म बागपुर गए हुए थे।
चेकिंग के दौरान गांव निवासी बक्खशीष के घर मीटर जांच किया तो अलग से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। फोटोग्राफी के दौरान बक्खशीष व उसके साथी बलवीर, जगदीश व अन्य लोगों ने टीम पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। टीम के कर्मचारियों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें