संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को वीएचएनडी (विलेज हेल्थ न्यूट्रिशन डे) मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच और पौष्टिक भोजन मां एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।