संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) एवं एसडीएम ने भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के 655 मतदान केंद्रों से जुड़े बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर रहे हैं। मतदाताओं को फॉर्म भरकर, उस पर रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर लगाकर बीएलओ को जमा कराना होगा।