फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशीली दवाइयों की तस्करी में उपयोग गाड़ी, मोबाइल व बिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। नशीली दवाइयों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अंसार उर्फ टीमानी से रिमांड के दौरान तस्करी में उपयोग की गई गाड़ी को बरामद किया गया है। इससे पूर्व भी एक गाड़ी बरामद की जा चुकी है। जांच अधिकारी एवं एविटी स्टाफ इंचार्ज तेजपाल ने बताया कि आरोपी से मोबाइल एवं नशीली दवाइयों के बिल भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में अभी कई आरोपियों का पता लगा है जिन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी नशीली दवाई ओनेरेक्स राजस्थान से सप्लाई होती थी। जहां से सप्लाई आती थी, उसके बारे में भी पूछताछ की गई है। इस मामले में उटावड़ के कई अन्य आरोपियों की भी पुलिस को तलाश है। आरोपी अंसार उर्फ टीमानी को रिमांड के बाद हथीन अदालत में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया है। इस बीच आरोपी अंसार को पुलिस पर हमले के मामले में उटावड़ थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। उल्लेखनीय है कि एविटी स्टाफ ने 13 मई 2026 को सफेद रंग की कार से 13 पेटियों में रखी कुल 1560 शीशियां बरामद की थी जिनमें ओनेरेक्स नशीली दवाई भरी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें