फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन ड्रॉ 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसएमएएम योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए पात्र किसानों का चयन 22 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला सचिवालय के सभागार में ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। ड्रॉ उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में होगा। उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत रोटावेटर के लिए 111 और लेजर लैंड लेवलर के लिए 231 का लक्ष्य जिले को मिला है। उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि योजना के तहत रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, मल्टीक्रॉप बेड प्लांटर, स्प्रे मशीन, उर्वरक छिड़काव मशीन, गन्ना काटने की मशीन समेत विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। अनुसूचित जाति तथा छोटे एवं मध्यम किसानों को 50 प्रतिशत, जबकि पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले सामान्य श्रेणी के किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से योजना संबंधी जानकारी के लिए सहायक कृषि अभियंता कार्यालय अथवा विभाग के दूरभाष नंबर 01275-451847 पर संपर्क करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें