फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यूपी रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव खटैला के समीप खेत से लौट रहे व्यक्ति को यूपी रोडवेज की बस ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस, बस चालक की पहचान नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार गांव खटैला निवासी अनूप ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके 50 वर्षीय पिता बलवीर जमींदारी करते थे। मंगलवार सुबह वे खेतों से घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 को पैदल पार करते समय होडल की तरफ से आई तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की बस ने उनके पिता को टक्कर मार दी और तेज गति से बस को लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पुल न होने की वजह से सड़क पार करते समय अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुल की मंजूरी के बाद भी पुल का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें