फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया संयुक्त किसान मोर्चा

Sat, 06 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद और जिले में बारिश व जलभराव से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने की मांग पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जाट धर्मशाला में पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता चेतराम मेंबर मित्रोल ने की और संचालन मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने किया। पंचायत में विभिन्न गांवों के पंच व सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


सभी ने राहत कार्य की सराहना करते हुए अधिक सहयोग राशि जुटाकर प्रभावित परिवारों तक शीघ्र मदद पहुंचाने का संकल्प लिया। इस कार्य को गति देने के लिए एक समिति गठित की गई, जो गांव-गांव जाकर स्थानीय कमेटियों के साथ सहयोग राशि एकत्र करेगी। पंचायत में तय किया गया कि किसान 10 और 11 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

समिति में सर्वसम्मति से चेतराम चौहान, विजेंद्र सिंह चेयरमैन, छिद्धि सरपंच, जय नारायण पाल पंच, लाला डायरेक्टर, चरणजीत डागर धतीर, श्यामलाल चिरवाडी, सबरजीत गहलोत, चतर सिंह मीसा, रूप राम तेवतिया, दिगंबर सिंह तेवतिया, वीर सिंह दलाल, सतीश भुरजा, तेजा सरपंच, उदय सिंह सरपंच, धर्मचंद घुघेरा, मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, ताराचंद प्रधान, रमेश सौरोत, रघुवर सिंह सरपंच जनाचौली, समय राम ककराली, देवेंद्र नंबरदार होडल, यादराम शर्मा पेलक, बलजीत शास्त्री डराना, जोगिंदर सिंह बजदा पहाड़ी, मानसिंह महेशपुर, जीतन नंबरदार, वीर सिंह दीघौट और महाराम एडवोकेट को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें