फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ सख्ती बरतना दुर्भाग्यपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रवादी विचार मंच के संयोजक स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा है कि सरकार किसानों की समस्याओं का निराकरण करे और पारित कानूनों में संशोधन करके एमएसपी की गारंटी दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बार-बार एमएसपी खत्म नहीं करने का आश्वासन दे रही है, लेकिन लिखित में नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सीजन में धान, बाजरा और कपास की खरीद एमएसपी रेट पर बहुत कम हुई है। किसान निर्धारित रेट से कम मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर दिखाई दिया। किसान आंदोलन विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक है। आंदोलन को किसी व्यक्ति या पार्टी विशेष का बताना सरासर गलत है। किसान आंदोलन को विफल करने के लिए सरकार ने सड़क खुदवाई, कंटीले तारों के बैरीकेड लगवाए, ठंडा पानी किसानों के ऊपर फेंका गया और सैकड़ों किसानों को गिरफ्तार किया गया, फिर भी किसान रुके व झुके नहीं। आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार है। सरकार को सहानुभूति पूर्वक मांगों पर विचार करना चाहिए। आंदोलनकारियों को खालिस्तानी व कांग्रेसी कहकर शासन अपमानित करने का प्रयास कर रहा है। शोषित पीड़ित और उपेक्षित किसानों का उत्पीड़न हर सरकार में हुआ है। सभी राजनीतिक दलों ने किसानों के साथ छल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें