फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: उदयभान ने भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। कांग्रेस के पूर्व विधायक उदयभान ने शनिवार को अंबेडकर भवन में प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योगदान का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद सहित स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उदयभान ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का परिणाम हैं। उन्होंने भाजपा पर समाज में भेदभाव की सोच को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


पलवल में हाल ही में निकाली गई पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा पर तंज कसते हुए उदयभान ने कहा कि गर्मी, भूख-प्यास और अव्यवस्था के कारण कुछ बच्चे बेहोश हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने तिरंगा यात्रा के दौरान कथित रिकॉर्ड बनाने के दावे पर भी सवाल उठाए। उदयभान ने कहा कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें