पलवल। जिले के औरंगाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेवली गांव निवासी रमेश ने बताया कि उसका बेटा सुरेंद्र अपने साथी रोहित के साथ पलवल से बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में एडवांस कॉलेज के समीप पहुंचते ही सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मुंडकटी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।