फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जुआ खेलने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 2330 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
कैंप थाना पुलिस ने जवाहर नगर स्थित मछली मार्केट के पास सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेलने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और 2330 रुपये बरामद किए हैं। कैंप थाना
प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, एएसआई पुलिस टीम के साथ कैंप मार्केट में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मछली मार्केट के पास दो युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान कैंप कॉलोनी निवासी सरजू और जवाहर नगर निवासी मुकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से जमीन पर पड़े रुपये एकत्र किए, जो गिनने पर 2330 रुपये मिले। आरोपियों से ताश खेलने के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने ताश के पत्तों और नकदी को कब्जे में लेकर ई-साक्ष्य एप पर साक्ष्य अपलोड किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें