फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
हसनपुर में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन

हसनपुर। दाऊ जी मंदिर के पास स्थित एक मकान से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस ने हसनपुर चौक से तथा दूसरे को होडल स्थित बाबरी मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
होडल डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि दाऊ जी मंदिर के पास रहने वाले मुकुट बिहारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था। जब सुबह नींद से जगा तो उसके दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने जब अलमारी को देखा तो उसका ताला भी टूटा हुआ था और चोर अलमारी में रखे सोने के आभूषण जिसमें सोने का गले का फुल सेट 60 ग्राम का, सोने की 4 चूड़ियां 40 ग्राम की, सोने की अंगूठी 4 ग्राम की, मंगल सूत्र 6 ग्राम, सोने का एक सेट 37 ग्राम का, सोने के टॉप्स 13 ग्राम के, सोने की चेन 15 ग्राम की, अंगूठी जेंट 7 ग्राम, चांदी के 5 सिक्कों के अलावा 5500 रुपये चुरा कर ले गए। हसनपुर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान थाना प्रभारी अमर सिंह व जांच अधिकारी जीतराम को पता चला कि हसनपुर निवासी महरी व अनिल नामक दो लोगों ने यह चोरी की है तथा दोनों चोरी का सामान लेकर भागने के प्रयास में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी महरी को हसनपुर में ही बस अड्डा से तथा दूसरे आरोपी अनिल को होडल स्थित बाबरी मोड़ से गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें