फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतगढ़ क ा सरकारी स्कूल हुआ अपग्रेड

विज्ञापन
पलवल के बसंतगढ़ के सरकारी स्कूल के अपग्रेड समारोह को संबोधित करते हुए सीएम के राजनैतिक सचिव। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
बसंतगढ़ क ा सरकारी स्कूल हुआ अपग्रेड
विज्ञापन

पलवल। बसंतगढ़ के सरकारी स्कूल को अपग्रेड करने की मांग काफी समय से की जा रही थी। इसके तहत शनिवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्धाटन किया। इस अवसर पर मंगला ने कहा कि पढ़ो आगे बढ़ो की दिशा में हरियाणा सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ाने का काम कर रही है। इससे ग्रामीण आंचल में रहने वाली छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में कोई भी कठिनाई नहीं होगी। स्कूल का दर्जा बढ़ने पर आसपास गांवों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, पलवल ब्लॉक पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा और मुख्याध्यापक शिवदत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें