फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांबा चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पुलिस ने गांव मितरोल स्थित स्वर्ण इंफ्राटेल लिमिटेड कंपनी से कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो लोगों को और गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस इसी मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 9,980 रुपये की नकदी बरामद की है। जांच अधिकारी जमशेद अली ने बताया कि प्रशांत शर्मा उर्फ पंकज निवासी शिवाजी पार्क जिला अलवर (राजस्थान) को उसी के गांव से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी देवीलाल निवासी गांव लुहिना को हथीन से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चार-पांच जनवरी की रात्रि गांव मितरोल स्थित स्वर्ण इंफ्राटेल लिमिटेड कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड सतीश निवासी गांव लुहिना व डिस्पेच सुपरवाइजर नरेंद्र निवासी गांव मानपुर व उनके कुछ अन्य साथियों के साथ कंपनी के सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ कर कॉपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी प्रशांत शर्मा उर्फ पंकज के कब्जे से 3,440 रुपये व देवीलाल के कब्जे से 5,540 रुपये की नकदी को बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में सात जनवरी को कंपनी में नियुक्त राजवीर गुप्ता निवासी हुडा सेक्टर-दो पलवल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें