फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक दिखा अपहरण कर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदूक दिखा अपहरण कर की लूटपाट
विज्ञापन

पलवल। घर में बैठे व्यक्ति का तीन-चार लोगों द्वारा बंदूक की नोंक पर अपहरण कर लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद व एक अन्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुशील कुमार के अनुसार पलवल के गांव अल्लीका निवासी कुमरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई को वह घर पर पत्नी व बच्चों के साथ बैठा हुआ था। उसी दौरान तीन-चार व्यक्ति घर के अंदर आए और बंदूक की नोंक पर कार में अपहरण कर खेतों में ले गए। जहां पर उक्त लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और जेब में रखे 500 रुपये व मोबाइल फोन को लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उसे सड़क किनारे फेंककर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने वालों में गांव अल्लीका निवासी पवन, धोरू, आजाद व एक उनका एक साथी था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं कार में लिफ्ट देने के बहाने बंदूक की नोंक पर युवक से हजारों रुपयों की नकदी व मोबाइल फोन लूटने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक के चाचा की शिकायत पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मामचंद के अनुसार जिला अलीगढ़ (यूपी) के गांव केमथाल निवासी परमवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 26 मई को उसका भतीजा सौरभ दिल्ली से अपने गांव जा रहा था। सौरभ पलवल बस स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान एक कार आकर वहां रुकी जिसमें से एक युवक उतरा और सौरभ से अलीगढ़ जाने की बात कही। कार में पहले से ही तीन व्यक्ति सवार थे। सौरभ ने उन्हें सवारी समझा और कार में सवार हो गया। तीन-चार किलोमीटर दूर ले जाकर चालक ने कार को रोक लिया और उसमें सवार चारों लोगों ने हथियार व चाकू लगाकर सौरभ से 22 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया और सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें