फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जहरीला पदार्थ खाने से दो बहनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खलीलपुर में गृह क्लेश के चलते दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खाने से दोनों बहनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार को इसकी जानकारी हुई। परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान सोमवार को भावना पुत्री प्रकाश की मौत हो गई। मंगलवार को नेहा पुत्री प्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें