फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पेयजल संकट के जल्द समाधान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। क्षेत्र के गांवों में गहराते पेयजल संकट और धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को लेकर फिरोजपुर झिरका के विधायक इंजीनियर मम्मन खान ने कड़ा रुख अपनाया है। नगीना ब्लॉक के 52 गांवों सहित फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के 80 गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर विधायक ने पीएचईडी के पंचकूला स्थित राज्य मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने नगीना ब्लॉक और आसपास के गांवों में बाधित पेयजल आपूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है, वहां तत्काल स्थायी समाधान किया जाए। बैठक में ईआईसी देवेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, पलवल के एसई रविंद्र सिंह, पुन्हाना के एक्सईएन रोहित, नूंह के एक्सईएन संदीप संडिला सहित क्षेत्र के सभी एसडीओ मौजूद रहे। नगीना व आसपास के क्षेत्रों के जेई ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े। विधायक मम्मन खान ने कहा कि पेयजल जनता की मूलभूत जरूरत है। किसी भी गांव में पानी की समस्या को लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। वहीं ईआईसी देवेंद्र सिंह ने चिह्नित कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने और धरातल पर जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें