फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों पर काम करते समय करंट लगने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगे भाइयों को लगा करंट, एक की मौत
विज्ञापन

पलवल। गांव थंथरी में खेतों पर काम करने गए दो सगे भाइयों को बिजली का करंट लग गया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालात गंभीर बनी हुई है। चांदहट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अमरपुर चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि गांव थंथरी निवासी सुखराम ने शिकायत में बताया है कि उसने गांव में ही गांव बघौला निवासी श्याम के खेत चौथाई हिस्से पर ले रखे हैं। 21 जुलाई को वह अपने पुत्र चंद्रपाल और ओमप्रकाश के साथ खेतों पर धान की रोपाई करने गए थे। खेतों में ट्यूबवेल से पानी लगाया जा रहा था। चंद्रपाल ट्यूबवेल को बंद करने चला गया। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। ओमप्रकाश ने ट्रांसफार्मर की लाइन को कट करना चाहा तो उसे भी करंट लग गया। दोनों को पलवल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। चंद्रपाल की हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें