फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए दो लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता मनजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली के ओखला स्थित चौधरी ट्रांसपोर्ट में मुंशी के पद पर कार्यरत धर्मेंद्र ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उनके ट्रांसपोर्ट की गाड़ी (कैंटर) गत 11 अक्तूबर को मुरादाबाद से केएमपी एक्सप्रेसवे होते हुए कुलाना स्थित कंपनी में जा रही थी। गाड़ी में गांव लुटिया सुलतानपुर निवासी 35 वर्षीय हरीसिंह चालक व सोरन परिचालक सवार थे। केएमपी एक्सप्रेसवे पर चौधरी ढाबे के समीप आगे चल रहे डंफर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कंपनी की गाड़ी डंफर में पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक हरीसिंह गंभीर रूप घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ स्थित निजी अस्पताल ले गया। 15 अक्तूबर को हालत अधिक खराब होने पर हरीसिंह को दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव घाघोट निवासी आमीन ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र अब्बास गत 16 अक्तूबर को गांव के पास ही घूमने निकला था। किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब्बास को पलवल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने पर 17 अक्तूबर को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात 2 बजे अब्बास की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें