फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, लिखी गांव निवासी हेमराज ने बताया कि वह और उसका भाई चंदर बाइक से जटौली गांव जा रहे थे। जटौली गांव के पास जब चंदर पैदल सड़क पार कर रहा था, तो एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। पीड़ित ने ट्रैक्टर का नंबर पुलिस को दे दिया। डकोरा गांव निावसी सचिन ने बताया कि वह और उसका साला जिला मथुरा (यूपी) के खरोठ निवासी चंद्रवीर कोसीकला (यूपी) जा रहे थे। नेशनल हाईवे-19 पर करमन बॉर्डर के पास कार ने चंद्रवीर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण चंद्रवीर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें