होडल। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल चंडीगढ़ के सचिव अजय चौधरी के बृहस्पतिवार को होडल पहुंचने पर बार एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। लघु सचिवालय स्थित बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के प्रधान बंशीलाल सौरोत, अधिवक्ता शिवराम सौरोत, अमर सिंह सौरोत, जीतराम सौरोत, केपी सिंह, कृष्ण कुमार, अनिल सौरोत, हरपाल सिंह, प्रहलाद, देवीराम तिवारी, सुरेश चंद सौरोत, हरीश गुप्ता आदि ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर बार प्रधान बंशीलाल सौरोत ने अजय चौधरी के समक्ष बार एसोसिएशन व पार्किंग की समस्याएं रखीं, जिस पर शीघ्र निपटान का आश्वासन दिया। अजय चौधरी ने बार पुस्तकालय के लिए एक लाख रुपये की अनुदान राशी का चेक भेंट किया। संवाद