फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। गांव मंडकौला के करीब ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि मीरापुर मोड़ के करीब कार टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार को आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में मंडकौला चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी रशीद खान ने बताया कि शुक्रवार को गांव सेमला जिला भरतपुर राजस्थान निवासी असरु मोटरसाइकिल पर हथीन से मंडकोला की तरफ जा रहा था। मंडकोला में पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। मोटरसाइकिल सवार युवक को ट्रॉली अंधेरा होने की वजह से दिखाई नहीं दी, जिस कारण मोटरसाइकिल खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में मौके पर असरु की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गदपुरी थाना में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई इमरोज ने बताया कि गांव देवली निवासी सोनू ने शिकायत दर्ज कराई है कि 22 अक्तूबर को वह काम से पलवल आया था। सोनू आटो में सवार होकर शाम को वापस अपने घर जा रहा था तो देखा कि मीरापुर गांव के मोड़ के पास एक ई रिक्शा खड़ा था और उसके पास एक व्यक्ति खड़ा था। उसी दौरान एक कार ने ई रिक्शा के समीप खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने आटो से उतरकर देखा तो सड़क पर पड़ा घायल व्यक्ति उसके ताऊ का लड़का प्रेमचंद था। प्रेमचंद को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 25 अक्तूबर की शाम को दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान प्रेमचंद की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें