फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव नंगला अहसानपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

मुंड़कटी थाना प्रभारी एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस पर हमला करने वाले दो आरोपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजूद है, जो कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपियों को काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शौकीन और तोसीक निवासी गांव नंगला अहसानपुर बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि गत 2 मार्च की शाम को अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए मुंड़कटी थाना और सीआईए होडल पुलिस गांव नंगला अहसानपुर में पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीण एकत्रित हो गए जिन्होंने लाठी-डंडा और ईंट-पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दिया। इस संबंध में 22 नामजद और दस-पंद्रह अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें