फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस वाहन चालकों का सुराग नहीं लगा पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव बड़ौली निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 अक्तूबर को वह गांव रहीमपुर स्थित यमुना पुल पर काम करके साइकिल पर पलवल आ रहे थे। अलीगढ़ रोड पर पप्पू ढाबे के सामने सड़क पर खड़े कैंटर से बाइक पर आ रहे दो युवक टकरा गए। बाइक उसकी साइकिल से टकरा गई। हालांकि वह घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने बाइक सवार गुरुग्राम के बसई रोड़ कृष्ण नगर निवासी राजेश को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथ गुरुग्राम के सराय निवासी चरण सिंह को फरीदाबाद रेफर कर दिया। वहीं होडल के वार्ड नंबर-20 निवासी उदयवीर ने मुंडकटी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 19 अक्तूबर को वह बाइक से गांव सौंदहद जा रहा था। पीड़ित के साथ बाइक पर गांव सौंदहद निवासी युदवेश भी मौजूद था। पीड़ित का मामा गांव सौंदहद निवासी रणवीर भी बाइक पर उनके आगे चल रहा था। पीड़ित जब गांव के समीप पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मामा रणवीर की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें