फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर युवकों के दो गुट भिड़े

Fri, 21 Mar 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला, हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान लड़की छेड़ने के मामले में दो गुटों में हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। झगड़े में देसी तमंचा से गोली चलाने व लोहे की रॉड से किए गए हमले में दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए हथीन स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं का पेपर था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) हथीन में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाया हुआ है।

परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गए। बताया जाता है कि केंद्र के बाहर कुछ शरारती युवकों ने एक लड़की को छेड़ दिया। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसके चलते उक्त शरारती युवकों ने लड़की छेड़ने का विरोध कर रहे युवकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और इसी दौरान एक युवक ने देसी तमंचा से फायर कर दिया जबकि बाकी ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।

इसमें हथीन शहर के दो युवकों वार्ड नंबर-एक निवासी गौरव पुत्र सतीश व वार्ड नंबर-चार निवसी राहुल पुत्र ओमप्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आईं।

हथीन थाना प्रभारी नरेंद्र खटाना सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परीक्षा केंद्र के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सेंटर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें