फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 844 बूथों पर पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान 27 फरवरी से एक मार्च तक चलाया गया, जिसके अंतर्गत बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 1,82,422 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को पोलियो की दवाई अवश्य पिलाए ताकि हमारे देश से पोलियो की बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।
विज्ञापन

अर्बल हेल्थ सलाहकार डॉ.अनु ने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथों पर तथा दूसरे व तीसरे दिन घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले में 844 बूथ बनाए गए है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि बूथों पर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। जिला सिविल सर्जन डॉ.ब्रह्मदीप ने कहा कि जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है। 27 फरवरी को स्वास्थ्य केंद्रों, सार्वजनिक स्थानों व गांवों में चौपालों पर बच्चों को दवाई पिलाई गई है। आगामी दो दिन घर-घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक से एक भी बच्चा बचना नहीं चाहिए, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को दवाई अवश्य पिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें