फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में युवती सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में युवती सहित दो की मौत
विज्ञापन

होडल। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुुर्घटनाओं में एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार होडल-नूंह मार्ग स्थित मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने विजयगढ़ निवासी रूपचंद को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र टेकचंद की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल के समीप बीती रात अज्ञात बाइक ने एक युवती को टक्कर मार दी। गंभीर घायल युवती को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। मृतक युवती का नाम अंजलि बताया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजन अनिल की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें