हथीन। दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर मण्डकौला गांव के निकट हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि जिला नूंह के गांव आलदौंका निवासी नरेंद्र कुमार ने केस दर्ज कराया है कि वह अपने भाई रामकिशन साथ घर से मण्डकौला बाइक पर जा रहे थे। नरेंद्र कुमार स्वयं बाइक चला रहा था, जैसे ही वे एक्सप्रेसवे के करीब पहुंचे तो एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया गया। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर रिकॉर्ड में आ गया है। रामकिशन को गंभीर अवस्था ने नूंह के नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से उसको पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रामकिशन की मौत हो गई। संवाद
दूसरी दुर्घटना भी दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर हुई। इस संदर्भ में दिल्ली बुराड़ी कमल विहार निवासी रामकुमार पाल ने केस दर्ज कराया है। रामकुमार पाल अपने परिजनों के साथ मेहंदीपुर बालाजी से कार से दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। गांव मण्डकौला के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ड्राइवर शैलेन्द्र एवं अंशपाल को चोटें आईं। अंशपाल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। संवाद