फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुलिस पर फायरिंग कर भागते दो बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचे

Sat, 04 Oct 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद-पलवल में आतंक फैला चुके हैं दोनों, जवाबी फायरिंग में हुए घायल
विज्ञापन

फरीदाबाद और पलवल में करीब छह से अधिक मुकदमे दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सीआईए की टीम ने दो कुख्यात और कई मामलों में वांछित बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों आरोपी काली मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव रहराना की ओर भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठे जसवंत ने पुलिस की गाड़ी पर सीधा फायर कर दिया, जो गाड़ी के बम्पर पर लगा। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मारी, जिससे दोनों बाइक समेत गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम के लिए आगरा चौक पलवल में गश्त पर थे। उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि जसवंत उर्फ तोता निवासी शमशाबाद और दिनेश उर्फ बलिया निवासी प्रकाश कॉलोनी अवैध हथियार लेकर कुशलीपुर फ्लाईओवर के नीचे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। दोनों कई मुकदमों में वांछित और आदतन अपराधी बताए जा रहे थे। सूचना पुख्ता मानकर प्रभारी ने टीम के साथ बताए स्थान पर दबिश दी।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहला हवाई फायर कर आत्मसमर्पण करने को कहा, इसके बाद आरोपी ने दोबारा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने सर्विस पिस्तौल से बदमाश के पैरों पर गोली मारी, इसपर फायर करने वाला बदमाश नीचे गिर गया। पुलिस ने तत्परता से दोनों आरोपियों जसवंत उर्फ तोता और दिनेश उर्फ बलिया को काबू कर लिया।

घायल अवस्था और तत्काल चिकित्सा व्यवस्था

गोली लगने से जसवंत के दाहिने पैर के घुटने में चोट आई जबकि दिनेश को गिरने से चोटें आईं। दोनों घायल बदमाशों को तत्काल सरकारी अस्पताल पलवल भेजकर उपचार आरंभ कराया गया। अस्पताल में आरोपियों का प्राथमिक उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सा विभाग निगरानी रख रहा है।

तलाशी और बरामदगी का विवरण

तलाशी के दौरान जसवंत के पास से एक कट्टा, एक कारतूस (चैंबर में) और खोखा बरामद हुआ। साथ में मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

लूट, जानलेवा हमला और अवैध हथियार के कई गंभीर केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध फरीदाबाद तथा पलवल के विभिन्न थानों में लूट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़, अवैध हथियार रखने सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी पाया गया कि जसवंत कई मामलों में अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित है। पुलिस ने इन पुराने मुकदमों व ताजा घटनाओं को जोड़कर कड़ाई से कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। थाना कैंप पलवल में संबंधित मुठभेड़ का अलग प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से फायर करने, अवैध हथियार रखने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल भेजा गया है। तलाशी में कट्टा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। आरोपियों पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
- वरुण सिंगला, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें