फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टा और कारतूस सहित दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। करमन बार्डर पर पुलिस की अपराध जांच शाखा ने बाइक सवार दो युवकों को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के थाना फरह के गांव ओल के रहने वाले शौकीन और शाहरुख के रूप में हुई है। जांच शाखा टीम इंचार्ज नरेन्द्र खटाना ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक सवार दो युवक गांव हताना की ओर से करमन बार्डर की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश व राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर बताए गए स्थान भेजा गया। थोड़ी देर बाद होंडा शाइन बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रुकवा कर तलाशी ली। तलाशी में एक युवक पास से 315 बोर का कट्टा व दूसरे युवक के पास से 18 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें