हसनपुर। थाना पुलिस ने गांव माहौली से अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देसी शराब के 96 पव्वे भी बरामद किए हैं। जांच अधिकारी एएसआई जीतराम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देसी शराब को तस्करी के लिए माहौली से यूपी ले जाते वक्त सतपाल पुत्र लालाराम निवासी भगवान गढ़ी थाना नोहझील जिला मथुरा को गिरफ्तार किया है।