फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

विज्ञापन
गदपुरी पुलिस की गिरफ्त में लूट की साजिश रचते पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
लूट की साजिश रचते दो गिरफ्तार, हथियार बरामद
विज्ञापन

पलवल। गदपूरी चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों को लूटपाट की साजिश रचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक तमंचा, बाइक व रॉड को बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी एसआई विनोद के अनुसार बुधवार रात एएसआई रामजीवन, हवलदार कुशल कुमार, मानसिंह, सुखबीर व चालक जमशेद की टीम गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि पृथला-दूधौला मार्ग पर दो युवक अवैध हथियार सहित मौजूद हैं, जो आने-जाने वाले वाहनों को लूटने की साजिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दिनेश निवासी गांव पन्हैड़ा (फरीदाबाद) व विष्णु गांव धतीर बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें