फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई, गौतमबुतद्ध नगर और अलीगढ़ के लिए उपयोगी-
विज्ञापन

- दिल्ली पुलिस ने नरेन्द्र गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी इलाके में सक्रिय नरेंद्र गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों रणधीर उर्फ विजय (25) और परवेश उर्फ मोहम्मद दानिश (28) को गिरफ्तार किया है। ये यूपी के अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर व नरेंद्र गिरोह को सप्लाई करते थे। दोनों आरोपी पहले भी लूट, डकैती जैसे कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नरेंद्र गिरोह के दो सदस्य भलस्वा झील के पास लूट की वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी परवेश ने खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी योगेश उर्फ सचिन से अवैध रूप से 30-35 हजार रुपये में पिस्तौल और 10 हजार में देसी कट्टे खरीदता था और इनकी आपूर्ति नरेंद्र गिरोह के सदस्यों को करता था और खुद भी दिल्ली में लूटपाट के लिए इनका इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के पास से एक अर्द्ध स्वचालित पिस्तौल, एक देसी कट्टा और चार कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में अपराध शाखा थाने में शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। आरोपी परवेश के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में सात मामले दर्ज हैं। वहीं, रणधीर के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, झपटमारी और शस्त्र कानून के आठ मामले दर्ज हैं। मूलरूप से हरदोई, निवासी परवेश उर्फ मो. दानिश बेरोजगार होने और खराब आर्थिक केे कारण चोरी, झपटमारी और लूटपाट जैसे कई तरह के अपराध करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें