फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। थाना गदपुरी पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव मांदकोल निवासी अनिल और संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गदपुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के अनुसार, मृतक राजेंद्र उर्फ कल्लन के बेटे वंश कौशिक ने शिकायत दी थी कि शनिवार रात करीब नौ बजे अनिल और संजय ईको वैन से घर आए और उसके पिता को काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए। वैन में दो-तीन अन्य लोग भी सवार थे। रात करीब 11 बजे राजेंद्र ने फोन कर अनिल की ओर से गाली-गलौज करने की बात बताई। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर होने की बात कहकर गुमराह किया और फोन बंद कर लिया। रविवार को राजेंद्र का शव उत्तर प्रदेश के दनकौर थाना क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेसवे के किनारे मिला। पुलिस के अनुसार, अनिल ने शहर थाने में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद गदपुरी पुलिस और सीआईए पलवल की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें