फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लिफ्ट मांगकर ट्रक चालक से लूट के मामले में दो आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। होडल थाना की पुलिस ने चालक से मारपीट व ट्रक सहित नकदी की लूट मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नेशनल हाइवे करमन बाॅर्डर स्थित टोल प्लाजा पर लिफ्ट के बहाने ट्रक को रुकवा कर पहले चालक को पीटा गया फिर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों की पहचान फरदड़ी, नूंह निवासी शाद और खेड़ी कंकर, नूंह निवासी इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिनों के रिमांड पर लिया है।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नूंह के रवा निवासी चालक मोहम्मद जैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सात मई की रात करीब आठ बजे टोल प्लाजा के पास तीन युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी थी और फिर बुरी तरह पिटाई करने के बाद उनके हाथ-पैर बांधकर और मुंह पर टेप लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने ट्रक में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए और ट्रक को नूंह रोड की तरफ ले गए। रास्ते में उटावड़ से आगे एक होटल पर आरोपियों ने ट्रक रोका। इसी दौरान जैद ने बाहर मौजूद लोगों को इशारा किया। वहां मौजूद भीड़ ने जब चालक की हालत देखी तो तुरंत उसे ट्रक से नीचे उतारा। इसी दौरान तीनों बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए।
थाना पुलिस ने केस दर्ज कर एएसआई साहुद अहमद के नेतृत्व में जांच शुरू की और ब्लाइंड लूट मामले का खुलासा कर आरोपी साद और इरसाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें