फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। क्राइम ब्रांच की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला मथुरा के गांव फालेन निवासी अनिल और सोनू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पहले ही गदपुरी थाना क्षेत्र में दर्ज इसी तरह की ठगी के मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में थे।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को गांव अहेरवा निवासी महेश चंद अलावलपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वहां मौजूद आरोपियों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 53,001 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत पर कैंप थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार किया। एक दिन के रिमांड के दौरान सोनू से 5,500 और अनिल से 6,000 रुपये बरामद हुए। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें