फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाने सफर के लिए ढीली करनी होगी जेब

Fri, 15 Jul 2016 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी एक्सप्रेस - वे पर सुहाने सफर का आनंद लेने के लिए अब वाहन चालकों को जेब भी ढीली करनी होगी। शुक्रवार को आधी रात से केएमपी पर टोल बैरियर शुरू हो जाएगा। टोल बैरियर वसूलने वाली कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। जिसका बुधवार व बृहस्पतिवार को डैमो भी किया गया। 
विज्ञापन


टोल मैनेजर विजय तिवारी ने बताया कि केएमपी पर कार, जीप, वैन आदि गाड़ियों पर एक तरफा टोल 70 रुपये देना होगा। जबकि दोनों तरफ का टोल 105 रुपये होगा। केएमपी पर टोल चार्ज के दौरान जाम नहीं लगेगा। जो वाहन चालक पलवल से मानेसर जा रहा होगा उससे मानेसर में टोल लिया जाएगा। पलवल टोल नाके पर केवल उसे पर्ची दी जाएगी। जिसमे टोल राशि दर्ज होगी। इसी प्रकार मानेसर से केएमपी के रास्ते पलवल आने वाले वाहनों को टोल नाका पर पर्ची दी जाएगी और टोल पलवल नाके पर वसूला जाएगा। 

यदि कोई वाहन चालक सोहना-नूंह या सोहना-तावडू टोल नाके से नीचे उतरता है तो उसे वहां टोल देना होगा। टोल वसूली के दौरान वाहन चालक को एंट्री स्लिप दिख्राना अनिवार्य है। कंपनी ने यह सिस्टम जाम से छुटकारा दिलाने के लिए किया है। टोल मैनेजर विजय तिवारी ने बताया कि डैमो शुरू किया जा चुका है, ताकि पूरे सिस्टम को चैक किया जा सके। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए यात्रियो से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें