ट्रक के टायर में लगी आग--दमकल विभाग
- फोटो : उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की संगोष्ठी में मौजूद बीएस गुप्ता,रीतेश अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
- बामणीखेड़ा फ्लाईओवर के पास शनिवार तड़के घटी घटना, दमकल विभाग ने समय रहते पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शनिवार तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर पलवल के बामणीखेड़ा फ्लाईओवर के पास एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ट्रक में एक निजी कंपनी की मशीनरी के पुरजे लदे थे। वाहन जैसे ही फ्लाईओवर के पास पहुंचा, उसके पिछले टायर में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटें तेज हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर आग पर काबू पाने में थोड़ी भी देर होती तो ट्रक के ईंधन टैंक तक आग पहुंच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक संदीप ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ट्रक का इंजन बंद किया और वाहन से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि आग केवल पिछले टायर तक सीमित रही और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल अधिकारियों ने बताया कि टायर पूरी तरह जलकर राख हो गया है, लेकिन समय पर की गई कार्रवाई से ट्रक और लदे सामान को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की।