संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग क्षेत्र में ट्रक खड़ा कर वाहन चालकों की जान जोखिम में डालने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को चैनल नंबर 34.600 के पास गश्त के दौरान 18 टायर वाला ट्रक नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा मिला। चालक सुलतान निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर सड़क पर खड़ा था। एएसआई शमीम ने बताया कि जांच जारी है।